मौसमपूर्वानुमान: अगस्त -2021

Category: Forcasting (Weather) Published: Saturday, 31 July 2021 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

                                             मौसमपूर्वानुमान: अगस्त -2021

    अगस्त के  संपूर्ण महीने में वर्षा और बाढ़ की मात्रा बहुत अधिक होगी| विश्व केअधिकाँश देशोंप्रदेशों में वर्षा का वेग इतना अधिक डरावना होगा कि संभव है अनेकों दशकों के बाद अगस्त के महीने में इतनी अधिक बारिश हो रही हो| कुछ देशों प्रदेशों में तो सौ दो सौ वर्षों के बाद इतनी अधिक बारिश का दृश्य दिखाई देगा | भीषण बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए सरकारों के द्वारा

किए जाने वाले अधिकतम प्रयास भी निरर्थक  सिद्ध हो सकते हैं फिर भी यथा संभव रोकथाम के लिए निचले इलाकों की बाढ़ संभावित बस्तियों में बचाव के लिए अधिकतम तैयारियाँ अभी से कर लेना श्रेयस्कर होगा | कहीं कहीं बादल  फटने एवं बज्रपात जैसी घटनाओं के घटित होने का अनुमान है| 4 से 18 अगस्त  के बीच वर्षा  का वेग सबसे अधिक होगा |विशेषकर 5से12 तक की तारीखों में इनमें भी 8,9,10 तारीखों में वर्षा का वेग काफी अधिक होगा | इसी प्रकार से 21 से 25 अगस्त के बीच के दिनों में अन्यदिनों की अपेक्षा विशेष अधिक वर्षा होगी |इसमें भी 20,21,22 तारीखों में वर्षा का वेग काफी अधिक होगा | 23अगस्त के बाद कहीं कहीं वर्षा के वेग पर कुछ अंकुश लग सकता है !

और अब विस्तार से -

1और2 अगस्त को हिंसक चक्रवातों का निर्माण हो सकता हैजिससे समुद्रवर्ती कुछ देशों प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ  अधिक वर्षा का वातावरण बनने  की संभावना है जबकि सामान्यतौर पर इन दिनों  में वर्षा प्रायः नहीं होगी!कुछ क्षेत्रों में केवल वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है |
3अगस्तको कुछ क्षेत्रों में मध्यम एवं कहींकहीं अधिक वर्षा होसकती है|तेजआँधीएवं वर्षा होनेकी संभावना है|
4 अगस्त को वर्षा की संभावना कुछ कम है कुछ अन्य स्थानों पर तापमान कुछ बढ़ा रहेगा| गरम हवाओं के थपेड़े सहने पड़ सकते हैं| इससमय वायुमंडल में अग्नि का अंश अधिक हो जाने के कारण आग लग जाने की दुर्घटना घटित हो सकती है |
 5और 6 अगस्त को गरम हवाओं की गति धीमी होगी एवं हिमालयी हवाओं का वेग बढ़ने से हवाओं में नमी की मात्रा अधिक रहेगी |तापमान कम होगा |अधिकाँश देशों प्रदेशों में बादलों की उपस्थिति अधिक दिखाई पड़ेगी जिससे अनेकों  क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है |
7और 8अगस्त को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में काफी अधिक वर्षा की संभावना है | विशेषकर भारत के  जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार आदिआदि में काफी अधिक वर्षा हो सकती है |
9अगस्त को  भारत के अनेकों प्रदेशों में  वर्षा होने की संभावना है | सामान्य वर्षा तो लगभग सभी जगहों पर होगी |
10और11अगस्त को कृषिकार्यों के लिए हितकारी अच्छी वर्षा होने की संभावना है |
12अगस्त को अधिकाँश देशों प्रदेशों में मध्यमस्तरीय वर्षा  होने की संभावना है |
 13 अगस्त को कहीं कहीं धूप होने से तापमान बढ़ने की संभावना है | हवाओं का वेग बढ़ना प्रारंभ हो जाएगा |कहीं कहीं अल्पमात्रा में वर्षा होने की संभावना है |
14अगस्त को हुमस अधिक होगी !बादलों की उपस्थिति रहेगी हवाओं के वेग के साथ सामान्य वर्षा की संभावना कहीं कहीं है !आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं |
15अगस्त को कुछ क्षेत्रों में आँधी तूफ़ान एवं वायुप्रदूषण बढ़ने लगेगा | सामाजिक वातावरण में मानसिक तनाव की मात्रा इस समय अधिकबढ़ती दिखाई देगी |कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना अधिक है |
16अगस्त कोआकाश में वायुप्रदूषण का  स्तर  काफी अधिक होगा| मौसम सामान्य रहेगा |समुद्र के किनारे स्थित देशों प्रदेशों में आँधी तूफ़ान ओलावृष्टि अधिक वर्षा एवं बज्रपात होने की संभावना है |इन दिनों में चक्रवातों का निर्माण हो सकता है | सामान्यतौर पर इन दिनों  में वर्षा प्रायः नहीं होगी!
 17अगस्त को  तेज धूप रहेगी वर्षा की संभावना कम है |तापमान बढ़ जाएगा!
18अगस्त को वायुमंडल में ज्वलनशील गैसों की मात्रा अचानक बढ़ जाएगी |तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक होगा | वर्षा होने की संभावना अत्यंत कम है | कुछ देशों प्रदेशों में सामान्य वर्षा हो सकती है |
19अगस्त कोआकाश में बादलों की उपस्थिति रहेगी | कुछ क्षेत्रों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है |
20अगस्त को विश्व के अनेकों  देशों प्रदेशों में अधिक वर्षा की संभावना है| विशेषकर भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल आदि में अधिक वर्षा बाढ़ जैसी घटनाएँ  घटित होते देखी जा सकती हैं|हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार आदि में भी वर्षा हो सकती है|
21और22 अगस्त को  विश्व के अनेकों  देशों प्रदेशों में बहुत अधिक वर्षा होने की संभावना है|हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में काफी अधिक वर्षा हो सकती है |
23 अगस्त को बादलों की उपस्थिति अधिक रहेगी एवं अनेकों देशों प्रदेशों में उत्तम वर्षा की संभावना है |
24अगस्त को कुछ क्षेत्रों में बरसने वाले बादलों की आवाजाही रहेगी !कहीं कहीं वर्षा भी होगी !तापमान बढ़ेगा |
25अगस्त को कुछ देशों प्रदेशों में कृषिकार्यों के लिए हितकारी अच्छी वर्षा होने की संभावना है |
26अगस्त को अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान कुछ अधिक होगा !कुछ क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं |
27 और 28 अगस्त को तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं सामान्य वर्षा की संभावना है !समुद्र के किनारे वाले देशों प्रदेशों में आंधी के साथ अधिक वर्षा हो सकती है |
29 अगस्त को हवाओं का वेग बढ़ना प्रारंभ हो जाएगा !तापमान भी अधिक बढ़ चुका होगा !कुछ क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं|इन्हीं दिनों में समुद्र के आसपास के क्षेत्रों में तेज  हवाओं के साथ काफी अधिक वर्षा भी हो सकती है |
30 अगस्त को आँधी पानी के साथ साथ एवं कहीं कहीं समुद्रीक्षेत्रों में हिंसक चक्रवातों का भी निर्माण हो सकता है|
31 अगस्त को तापमान क्रमशः बढ़ना प्रारंभ जाएगा | तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है | अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान कुछ बढ़ा रहेगा एवं  वर्षा  की  संभावना कम है |
आँधीतूफ़ान:
18 से 31 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना है | 1से 3अगस्त तक गुजरात महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों में तीव्र समुद्री तूफानों की घटनाएँ घटित हो सकती हैं |14  से17अगस्त तक  तथा 27 से 31 अगस्त तक वायु का भय अधिक रहेगा !इन तारीखों में आँधी तूफानों की अधिक संभावना है इनमें हिंसक चक्रवातों के निर्माण की संभावना अधिक रहेगी |इन्हीं तारीखों में महाराष्ट्र केरल कर्नाटक तमिलनाडु आंध्रप्रदेश तेलंगाना उड़ीसा पुड्डुचेरी त्रिपुरा छत्तीस गढ़ पश्चिम बंगाल आदि प्रदेशों में  तेज हवाओं  के साथ वर्षा की संभावना है |

आग लगने के बिषय में पूर्वानुमान:
    अगस्त के महीने में अग्नि का भय सामान्य रहेगा |अग्नि प्रकोप की दृष्टि से  4, 13, 18,26 अगस्त को अग्नि प्रकोप की संभावना है !इन दिनों में विशेष सावधानी वरती जानी चाहिए |

तनाव का समय :
12से18अगस्त के बीच के समय में लोगों के मन में समाज में समुदायों एवं दो देशों के बीच में तनाव विशेष अधिक बढ़ जाने का समय है | ऐसे समय में जिन्हें पहले से कोई तनाव चला आ रहा होगा उन्हें इस समय में अधिक परेशानी होगी | जिनके साथ ऐसा नहीं है इस समय में बेचैनी उनकी भी बढ़ेगी किंतु उन्हें अधिक परेशानी का अनुभव नहीं होगा |

उत्पात का समय:
1से 4अगस्त एवं 13से17 तथा 26से31 अगस्त को आकाश से पाताल तक संपूर्ण प्रकृति में बेचैनी बढ़ेगी| इसीलिए इन दिनों में भूकंप ,बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे घटित  हो सकते हैं |समय के दुष्प्रभाव से अकारण वाहनों का टकरा जाना,बसों का खाई में गिरजाना,दंगा फैलना,सरकारों एवं शासन के बिरुद्ध आंदोलन, देशों की  सीमाओं पर संघर्ष गोलीबारी तथा बमविस्फोट आदि हिंसक आतंकवादी घटनाओं के घटित होने की संभावना इस समय में अन्य समय की अपेक्षा अधिक रहती है |यहाँ तक कि सभी जीवों में मानसिक बेचैनी बढ़ने के कारण जीव अधिक हिंसक एवं आक्रमक हो सकते हैं |लोगों के चिंतन में हिंसा उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा इन दिनों में अधिक बढ़ जाएगी !इसलिए परिवारों, जातियों, संप्रदाओं, समुदायों, देशों में आपसी तनाव बढ़ सकता है |अतएव इन दिनों में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |

                                                                        विशेषबात :
     बंधुओ ! ये अगस्त महीने के मौसम पूर्वानुमान इसी रूप में पीएमओ की मेल पर जुलाई के अंतिम दिन डाल दिया गया था | ऐसा बीते कई वर्षों से किया जा रहा है और बिल्कुल सही निकल रहा है | विश्व के मौसम वैज्ञानिकों के पास अभी तक ऐसी कोई तकनीक नहीं है जिससे एक महीने पहले मौसम संबंधी पूर्वानुमान लगाया जा सके जबकि इस गणितीय पद्धति से लाखों वर्ष पहले के मौसम संबंधी पूर्वानुमान लगा लिए जाते हैं ! इसके द्वारा भारत के प्राचीन विज्ञान का तो गौरव बढ़ेगा ही इसके साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में भी सहयोग मिल सकेगा !किंतु सरकारें इसे विज्ञान मानने को तैयार नहीं हैं और न ही ऐसे अनुसंधानों के लिए मदद करना चाहती हैं |सरकारें  जिन्हें मौसम वैज्ञानिक मान रही हैं उन्हें यह नहीं पता कि मौसम विज्ञान होता क्या है ? उपग्रहों रडारों की मदद से बादलों की जासूसी करने को मौसम विज्ञान कैसे कहा जा सकता है |  

Hits: 3232