मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31 नवंबर 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Thursday, 23 November 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31  नवंबर 2023 तक   (वैदिक)
 
24 नवंबर को धूप तेज होगी | कुछ स्थानों पर आग लगने की घटनाएँ घटित होते देखी जा सकती हैं |उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ आदि में आग संबंधी घटनाओं की संभावना अधिक है | कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ मध्यमस्तरीय वर्षा भी हो सकती है |यहीं से  वायुप्रदूषण  बढ़ना शुरू होगा !उत्तराखंड

टनल में फँसे लोग यदि आज तक निकाले नहीं जा सके तो  आज के बाद परिस्थितियाँ बिगड़ भी सकती हैं | इसलिए विशेष सावधानी बरतते हुए उन्हें अति शीघ्र निकाल लिए जाने की आवश्यकता है |
 25 और 26 नवंबर को पूर्वोत्तर प्रदेशों में भूकंप जैसी घटना घटित हो सकती है | वातावरण में कुछ शीतलता बढ़ेगी | हवाओं का वेग बढ़ता  जाएगा ! पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही प्रारंभ होगी |इन्हीं प्रदेशों में से कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ सामान्य वर्षा हो सकती है | यहीं से वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू हो जाएगा ! इन्हीं दिनों में कुछ अन्य प्रकार की हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं|लोगों को सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव बढ़ते देखा जा सकता है |इस समय  विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अधिक अच्छा रहेगा |
27  नवंबर को मेरु पर्वत से हवाओं का दबाव बढ़ना शुरू होगा | जिससे दक्षिणी प्रशांत महासागर में कुछ वायु समूह आपस में टकराकर कुछ नए चक्रवातों को जन्म दे सकते हैं | इन दिनों लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे परिवारों से लेकर समाज तक में उत्तेजना बढ़ेगी | पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |समाज में उन्माद की भावना बढ़ सकती है |
28  नवंबर को कुछ प्रदेशों में सुबह से तो सूर्य किरणों का तेज कुछ कम होगा किंतु दोपहर में धूप अच्छी होगी | |मध्य भारत में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा तापमान कुछ बढ़ जाएगा , वायुमंडल प्रदूषण मुक्त होते देखा जा सकेगा |
29 और 30  नवंबर को सिक्किम असम अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम मेघालय त्रिपुरा आदि जैसे प्रदेशों में  बादलों की आवाजाही बढ़नी प्रारंभ होगी | कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है |वायु का प्रवाह बढ़ने से वायु प्रदूषण कम होना शुरू होगा | 

Hits: 368