मौसम पूर्वानुमान : 16 से 23 नवंबर 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Wednesday, 15 November 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee
 मौसम पूर्वानुमान : 16  से 23  नवंबर 2023 तक   (वैदिक)

 
 संक्षिप्त पर्वानुमान - वायुप्रदूषण बढ़ा रहेगा !18 से 23 नवंबर के बीच तेज हवाओं के साथ कुछ पूर्वोत्तरीय  प्रदेशों में वर्षा होने की संभावना है |जिससे बढ़ते वायुप्रदूषण पर कुछ दिनों के लिए अंकुश लग सकता है |

16  नवंबर को धूप रहेगी | इस दिन आग लगने की संभावना अन्य दिनों की अधिक रहेगी |  सामाजिक तनाव कम होना प्रारंभ होगा |वायुमंडल में व्याप्त

प्रदूषण आंशिक रूप से कम होगा|नदियों तालाबों के जल भी स्वतः स्वच्छ होंगे |वर्षा होने की संभावना नहीं है |
17 और 18 नवंबर को भूरे रंग के बादलों का सामान्य समूह पूर्वोत्तर भारत की ओर पहुँचना प्रारंभ हो जाएगा ! ये बादल गुजरात राजस्थान महाराष्ट हरियाणा पंजाब हिमाचल उत्तरप्रदेश  मेघालय अरुणाचल आदि  प्रदेशों के आसमान में कहीं कहीं देखे जा सकेंगे | कुछ प्रदेशों में अत्यंत अल्प मात्रा में वर्षा होने की भी संभावना है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की क्षमता स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी |
 19 नवंबर -को कुछ देशों प्रदेशों में सामान्य वर्षा होने की संभावना है |भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल बर्फबारी हो सकती है |  दिल्ली  हरियाणा पूर्वी पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि के कुछ स्थानों में अल्पवर्षा हो सकती है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना घटेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी |                        
20और 21 नवंबर को उत्तरी राजस्थानहरियाणा पंजाब जम्मू कश्मीर उत्तरा खंड उत्तर प्रदेश आदि में सामान्यवर्षा हो सकती है| जम्मूकश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड आदि में बर्फबारी होने की संभावना है |
22 नवंबर को  जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड आदि में बर्फबारी तथा हरियाणा पंजाब हिमाचल दिल्ली  उत्तर प्रदेश बिहार आदि में से कुछ प्रदेशों अल्प वर्षा होने की संभावना है | सिक्किम असम मेघालय अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुराआदि में मध्यम  वर्षा हो सकती  है |समाज में सद्भावना बढ़नी प्रारंभ होगी | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |
23 नवंबर को धूप तेज होगी उत्तर पूर्वी हवाएँ सुबह से ही चलनी प्रारंभ हो जाएँगी | रात्रि में कुछ स्थानों पर आग लगने की दुर्घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इसलिए अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |आकाश का अधिकाँश भाग बादलों से मुक्त होगा |हवाओं की गति अधिक होगी |
 

Hits: 713