मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31 अक्टूबर 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Monday, 23 October 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

                       मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31  अक्टूबर 2023 तक   (वैदिक)
 
संक्षिप्त पूर्वानुमान :24 से 31 अक्टूबर के बीच कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वर्षा होने के अलावा सहज वर्षा होने की संभावना अत्यंत कम है | 29 अक्टूबर से वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू हो जाएगा !

अब विस्तार से -
 
24और 25 अक्टूबर को उत्तरी राजस्थान हरियाणा पंजाब जम्मू कश्मीर उत्तरा खंड उत्तर प्रदेश आदि में सामान्य वर्षा हो सकती है | जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड आदि में मध्यम वर्षा होने की संभावना है |

26अक्टूबर को अधिकाँश देशों प्रदेशों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है| विशेष रूप से हरियाणा पंजाब में जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल

दिल्ली  उत्तर प्रदेश बिहार आदि में अन्य प्रदेशों काफी अधिकवर्षा हो सकती है|  सिक्किम असम मेघालय अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुराआदि में मध्यम  वर्षा होने की संभावना है |समाज में सद्भावना बढ़नी प्रारंभ होगी | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |
27अक्टूबर को धूप तेज होगी उत्तर पूर्वी हवाएँ सुबह से ही चलनी प्रारंभ हो जाएँगी | रात्रि में कुछ स्थानों पर आग लगने की दुर्घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इसलिए अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |आकाश का काफी बड़ा भाग बादलों से मुक्त होगा |हवाओं की गति अधिक होगी |
 
28 अक्टूबर को धूप तेज होगी | कुछ स्थानों पर आकाश में बादलों की उपस्थिति रहेगी !कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ मध्यमस्तरीय वर्षा भी हो सकती है | वायु प्रदूषण  बढ़ना शुरू होगा !
 29 और 30 अक्टूबर को प्रशांत महासागरीय हवाएँ चलनी प्रारंभ होंगी जो वातावरण में कुछ शीतलता बनाए रखेंगी | हवाओं का वेग बढ़ जाएगा जिससे प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! कुछ क्षेत्रों में सामान्य वर्षा हो सकती है | पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ विशेष वर्षा हो सकती है | इसी दिन कुछ अन्य प्रकार की हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं|लोगों को सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव बढ़ते देखा जा सकता है |इस समय  विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अधिक अच्छा रहेगा |
31अक्टूबर को दक्षिणी प्रशांत महासागर में कुछ नए चक्रवातों का निर्माण संभव है |लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे समाज में उत्तेजना बढ़ेगी | पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ वर्षा हो सकती है |समाज में उन्माद की भावना बढ़ सकती है |

Hits: 697