मौसम पूर्वानुमान : 1से 7 नवंबर 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Tuesday, 31 October 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

 मौसम पूर्वानुमान : 1से 7 नवंबर   2023 तक   (वैदिक

 संक्षिप्त मौसम पूर्वानुमान

       1 से 7 नवंबर के बीच वर्षा की सामान्य संभावना रहेगी !कुछ स्थानों पर वायु वेग काफी अधिक रहेगा !

अब विस्तार से-
 
1 नवंबर को कुछ प्रदेशों में सुबह से ही तेज धूप होने की संभावना है |मध्य भारत में तापमान कुछ अधिक बढ़ जाएगा | तेज हवाएँ चलेंगी | यहीं से वायुमंडल में

शुद्ध होना शुरू होगा | नदियों तालाबों  के जल में प्रदूषण कम होना शुरू होगा |

2और 3 नवंबर को सिक्किम असम अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम मेघालय त्रिपुरा उड़ीसा आंध्रप्रदेश जैसे प्रदेशों में  वर्षा होने की संभावना है |वायु का

प्रवाह अधिक रहेगा | तापमान सामान्य अधिक रहेगा !
4 नवंबर को  त्रिपुरा मेघालय दक्षिण असम कलकत्ता झारखण्ड हरियाणा पंजाब राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में अच्छी वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | वायु प्रदूषण में कुछ कमी होगी |  समाज में व्याप्त तनाव भी कुछ कम होना प्रारंभ होगा |
5 नवंबर को हवाओं का वेग बढ़ने से बादलों की उपस्थिति तो बढ़ ही  सकती है | इसके साथ ही साथ भारत के अधिकाँश प्रदेशों में वर्षा हो सकती है | तनाव मुक्त वातावरण बनना प्रारंभ होगा |पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विवादित मुद्दे इस समय निपटा लेने चाहिए | रूठे हुए स्वजनों को मनाने का यह उत्तम अवसर है |
 6 और 7 नवंबर को भारत समेत विश्व के कुछ देशों प्रदेशों में वर्षा हो सकती है |भारत के  उड़ीसा झारखंड बिहार त्रिपुरा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र दक्षिणी राजस्थान दिल्ली आदि में  कुछ  वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा कुछ बढ़ेगी |कुछ देशों प्रदेशों में एक बार फिर अधिक वर्षा एवं बाढ़ जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं |   

Hits: 891