मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 नवंबर 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Tuesday, 07 November 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 नवंबर 2023 तक   (वैदिक)

8 और 9 नवंबर को कहीं कहीं सामान्य वर्षा होने की संभावना है |पूर्वोत्तर भारत में मध्यम वर्षा  हो सकती है  | मध्य भारत में कुछ स्थानों पर अल्प मात्रा में वर्षा हो सकती हैं | वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |सामाजिक तनाव बढ़ना शुरू होगा | राजनैतिक विद्वेष एवं आरोप प्रत्यारोपों से कुछ दिनों के लिए राहत मिलेगी | इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए | रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है | पारिवारिक कलह

कुछ कम होगा |
10 नवंबर को धूप अच्छी निकलेगी जिससे कुछ क्षेत्रों में तापमान कुछ बढ़  जाएगा ! |रात्रि 4.33 बजने के बाद दक्षिणी ध्रुव से तेज हवाएँ चलनी  शुरू होंगी |कहीं कहीं आग लगने की घटनाएँ घटित हो सकती हैं |
 11 नवंबर को अरब सागर का जल आंदोलित होगा !जिससे केरल कर्नाटक महाराष्ट्र गुजरात आदि प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |अन्य कुछ प्रदेशों में अत्यंत अल्प वर्षा होने की संभावना है |
12 नवंबर को सामान्य रूप से आकाश की उँचाई पर सफेद रंग के बादलों की अधिकता रहेगी | भारत के पूर्वोत्तरीय प्रदेशों में कहीं कहीं अत्यंत सामान्य वर्षा होने की संभावना है |अरब सागर की ओर से आने वाली तेज हवाएँ प्राकृतिक वातावरण में बदलाव कर सकती हैं |कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |विशेषकर केरल कर्नाटक महाराष्ट्र गुजरात तथा दक्षिणी राजस्थान में आँधी तूफानों के साथ वर्षा हो सकती है |
 13  नवंबर को त्रिपुरा पश्चिम बंगाल उड़ीसा छत्तीस गढ़ तेलंगाना आंध्रप्रदेश आदि में वर्षा होने की संभावना है !अरब सागर में वायु समूहों के आपसी घर्षण से समुद्री बवंडर हो सकते हैं | इससे कुछ दिनों तक केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ वर्षा भी हो सकती है| इन दिनों में लोगों के मन में उन्माद की भावना पनपेगी |परिवारों में अकारण तनाव की मात्रा बढ़नी प्रारंभ होगी |युद्धरत देशों में आगामी तीन दिन बहुत हिंसक हो सकते हैं |
 14 और15  नवंबर   को प्रकुपित समुद्री हवाओं के प्रभाव से कुछ स्थानों पर प्राकृतिक उपद्रव घटित हो सकते हैं | पूर्वोत्तर भारत में वायु प्रदूषण की मात्रा काफी अधिक बढ़ जाएगी | भारत के दक्षिण पश्चिमी समुद्री किनारों पर स्थित प्रदेशों में आँधी तूफ़ान के साथ वर्षा हो सकती हैं | इन्हीं दिनों में भारत के दक्षिण पश्चिमी समुद्री भाग में विक्षुब्ध हवाएँ किसी चक्रवात को जन्म दे सकती हैं | प्रदूषित हवाओं के वेग से इस समय लोगों में मानसिक तनाव विशेष बढ़ सकता है |समाज में वैमनस्य फैलाने के प्रयास किए जाएँगे |राजनैतिक दलों में पारस्परिक आरोपों प्रत्यारोपों के दुखद दृश्य देखने को मिल सकते हैं | समाज में आंदोलन की प्रवृत्ति पनपेगी |इस समय हिंसक आतंकी घटनाएँ घटित हो सकती हैं |अयोध्या में विशेष सतर्कता बरती जानी बहुत जरूरी है |

Hits: 809