मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 जुलाई 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Friday, 07 July 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 जुलाई 2023 तक   (वैदिक)
 
8 जुलाई को अधिकाँश भूभाग पर तेज वर्षा होने की संभावना है | हवाओं की गति अधिक होगी | समाज में सद्भावना बढ़नी प्रारंभ होगी | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |

9 जुलाई को मध्यभारत ,गुजरात महाराष्ट्र एवं पूर्वोत्तर प्रदेशों में विशेष वर्षा हो सकती है |  तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम होगा |हवाओं की गति अधिक होगी |

10 जुलाई को धूप तेज होगी इसलिए रात्रि से तापमान कुछ बढ़ेगा! इस रात्रि में आग लग जाने से दुर्घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं |इसलिए अग्नि संबंधित

कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |कुछ स्थानों पर आकाश में बादलों की उपस्थिति रहेगी !कहीं कहीं मध्यमस्तरीय वर्षा भी हो सकती है |  हवाओं का वेग कुछ बढ़ेगा | 

11 जुलाई को प्रशांत महासागरीय हवाएँ चलनी प्रारंभ होंगी जो वातावरण में कुछ शीतलता बनाए रखेंगी | जिससे तापमान विशेष अधिक नहीं बढ़ पाएगा |यद्यपि  हवाओं का वेग काफी बढ़ जाएगा | कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ सामान्य वर्षा भी हो सकती है |

12जुलाई को समुद्रों का जल आंदोलित होने से प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ वर्षा हो सकती है | हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ घटित हो सकती हैं| इन दिनों में सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव को बढ़ते देखा जा सकता है |इस समय विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अच्छा होगा |

13और14जुलाई को असम  बिहार सिक्किम अरुणाचल मेघालय आदि प्रदेशों में विशेष वर्षा हो सकती है |केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है | इन्हीं दिनों में दक्षिणी प्रशांत महासागर में कुछ नए चक्रवातों का निर्माण संभव है |लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे समाज में उत्तेजना बढ़ेगी |

15जुलाई को सुबह से ही तेज धूप होने से तापमान अधिक होगा |इस दिन कुछ स्थानों पर आग संबंधी दुर्घटनाएँ घटित हो सकती हैं | कहीं कहीं सामान्य वर्षा होने की संभावना है | देर रात्रि से पूर्वी प्रदेशों के आसमान में बादलों की  उपस्थिति दिखाई दे सकती है | तेज हवाएँ चलेंगी |  वायु मंडल से लेकर नदियों तालाबों के जल प्राकृतिक रूप से  स्वतः प्रदूषण मुक्त होने लगेंगे |
 
    विशेष बात :

13 से 15  जुलाई तक तेज हवाएँ चलने की संभावना है खंडित वर्षा के साथ साथ कहीं कहीं बज्रपात भी हो सकते हैं | 12 से 15 जुलाई तक मध्यप्रदेश  उड़ीसा आंध्र प्रदेशतेलंगाना आदि में अधिक वर्षा हो सकती है |13 से 17 जुलाई तक भूकंप ,सुनामी बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे घटित  हो सकते हैं | सभी जीवों में मानसिक बेचैनी बढ़ने के कारण जीव अधिक हिंसक एवं आक्रमक हो सकते हैं |लोगों के चिंतन में तनाव हिंसा उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा अधिक बढ़ जाएगी !इसलिए परिवारों, जातियों, संप्रदाओं, समुदायों तथा देशों में आपसी तनाव बढ़ सकता है |अतएव इन दिनों में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए !

Hits: 543