मौसम पूर्वानुमान : 1-7 सितंबर - 2023 (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Thursday, 31 August 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

 

मौसम पूर्वानुमान :  1-7 सितंबर - 2023 (वैदिक)


1 और 2सितंबर को हरियाणा पंजाब में जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल  सिक्किम असम मेघालय अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुराआदि में कुछ स्थानों पर सामान्य वर्षा हो सकती है| समाज में सद्भाव बढ़ेगा | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |

3 सितंबर को धूप तेज होगी उत्तर पूर्वी हवाएँ सुबह से ही चलनी प्रारंभ हो जाएँगी | रात्रि से तापमान कुछ बढ़ेगा! रात्रि में कुछ स्थानों पर आग लगने की

दुर्घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इसलिए अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |

4 और 5 सितंबर को प्रशांत महासागरीय हवाएँ चलनी प्रारंभ होंगी जो वातावरण में कुछ शीतलता बनाए रखेंगी | जिससे तापमान विशेष अधिक नहीं बढ़पाएगा |हवाओं का वेग बढ़ जाने से समुद्रों का जलआंदोलित होगा |जिससे प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! पश्चिमबंगाल झारखंड छत्तीसगढ़ उड़ीसा आंध्रप्रदेश तेलंगाना तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ वर्षा हो सकती है| इसी दिन कुछ अन्य प्रकार की हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ भी घटित हो सकतीहैं|सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव को बढ़ते देखा जा सकता है |इस समय  विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अधिक अच्छा होगा |

6और 7सितंबर को असम  बिहार सिक्किम अरुणाचल मेघालय आदि प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |केरल  कर्नाटक गोवा महाराष्ट्र गुजरातएवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है | इन्हीं दिनों में दक्षिणी प्रशांत महासागर में कुछ नए चक्रवातों कानिर्माण संभव है |लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे समाज में उत्तेजना बढ़ेगी |

Hits: 317