मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 अक्टूबर 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Saturday, 07 October 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

                         मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 अक्टूबर 2023 तक   (वैदिक)
 
8अक्टूबर को  त्रिपुरा मेघालय दक्षिण असम कलकत्ता झारखण्ड हरियाणा पंजाब राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में अच्छी वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | वायु प्रदूषण में कुछ कमी होगी |  समाज में व्याप्त तनाव भी कुछ कम होना प्रारंभ होगा |
9 अक्टूबर को हवाओं का वेग बढ़ने से बादलों की उपस्थिति तो बढ़ ही  सकती है | इसके साथ ही साथ भारत के अधिकाँश प्रदेशों में वर्षा हो सकती है | तनाव

मुक्त वातावरण बनना प्रारंभ होगा |पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विवादित मुद्दे इस समय निपटा लेने चाहिए | रूठे हुए स्वजनों को मनाने का यह उत्तम अवसर है |
10और11 अक्टूबर को भारत समेत विश्व के अधिकाँश देशों प्रदेशों में अच्छी वर्षा हो सकती है | उड़ीसा झारखंड बिहार त्रिपुरा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र दक्षिणी राजस्थान दिल्ली आदि में  कुछ अधिक वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा कुछ बढ़ेगी |कुछ देशों प्रदेशों में एक बार फिर अधिक वर्षा एवं बाढ़ जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं |
12और 13 अक्टूबर को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में सामान्य वर्षा होने की संभावना है |पूर्वोत्तर भारत में  अभी वर्षा  होती रहेगी | मध्य भारत आदि में सामान्य वर्षा होने की संभावना है ,वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |सामाजिक तनाव बढ़ना शुरू होगा | राजनैतिक विद्वेष एवं आरोप प्रत्यारोपों से कुछ राहत मिलेगी | इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए | रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है | पारिवारिक कलह घटेगा |कुछ समुद्र तटीय प्रदेशों में काले काले बादल  आकाशमण्डल को आच्छादित करके रखेंगे |
14सितंबर को बहुत कम क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है |आकाश में अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम बादलों की उपस्थिति रहेगी |पूर्वोत्तर भारत में हुमस अधिक होगी | सौर गतिविधियों के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा इस रात्रि को कहीं कहीं आग लगने की घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं |
15अक्टूबर को कुछ क्षेत्रों में तापमान अचानक कुछ बढ़ना शुरू होगा |सायं 8 बजे के बाद दक्षिणी ध्रुव से तेज हवाएँ चलनी  शुरू होंगी | जिनसे अरब सागर का जल आंदोलित होगा !केरल कर्नाटक महाराष्ट्र गुजरात आदि प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |

Hits: 480